Farmer Protest: आज दिल्ली कूच पर फैसला करेंगे किसान, केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार

Mohit

Farmer Protest: दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में किसानों का आंदोलन जारी है। MSP समेत उनकी कई मांगो को लेकर कई दौर की वार्ता के बाद भी सरकार के साथ सहमति नहीं बन सकी है।

दिल्ली कूच पर होगा अंतिम फैसला

इसी बीच अब आज किसान मजदूर संघर्ष समिति और संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक होगी। इस दौरान किसान दिल्ली कूच पर अंतिम फैसला लेंगे। इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक बार फिर किसानों से वार्ता के लिए अपील की है।

केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ वार्ता के लिए तैयार है। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सोसाइटी की सालाना आम बैठक से इतर बोल रहे थे।

किसान दिल्ली मार्च पर अड़े

बता दें कि केंद्र सरकार व किसानों के बीच अब तक चार दौर की बातचीत हो चुकी है, पर कोई समाधान नहीं निकला। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान दिल्ली मार्च पर अड़े हैं।

Share This Article
Leave a Comment