Afghanistan landslide : अफगानिस्तान में लैंडस्लाइड ने मचाई भारी तबाही! 25 की मौत, कई घायल

Mohit

Afghanistan landslide : अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भयंकर लैंडस्लाइड में अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है। भारी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं और कई मलबे में दबे हैं।

नूरगाराम जिले के नकराह गांव में भारी बारिश की वजह से कई पहाड़ खिसक गए हैं। जिसकी वजह से जन-धन की भारी हानि हुई है। करीब 10 लोगों के घायल होने की खबर है।

करीब 15 से 20 घर तबाह हो गए हैं। नूरिस्तान, कुनार और पंजशीर प्रांतों की सड़कें अवरुद्ध हुई हैं।

अफगानिस्तान में अर्थव्यवस्था चरमराई

तालिबान शासन में अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार चरमरा रही है। वहीं, अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान के आदेशों के कारण अफगान की महिलाएं घर के बाहर निकलने से डरती हैं।

वे यहां पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कतर की राजधानी दोहा में बैठक से पहले अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की एक रिपोर्अ में ये बातें सामने आई हैं।

Share This Article
Leave a Comment