Pakistan Flood Situation: पाकिस्तान में इमरजेंसी घोषित, घरों से न निकलने की एडवाइजरी, जानिए क्यों ?

Mohit
By Mohit

Pakistan Flood Situation: खाड़ी देशों के साथ पाकिस्तान में भी भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। पाकिस्तान, ओमान और UAE में बाढ़ की वजह से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में इमरजेंसी लगानी पड़ी है।

पाकिस्तान डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल, दार, स्वात, अबोटाबाद में लोगों को घरों से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। पाकिस्तानी मौसम (Pakistan Rain) विभाग ने जानकारी दी है कि 22 अप्रैल तक पूरे देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिणी प्रांतों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान बलूचिस्तान में भारी तबाही मचा सकता है। खैबर पखतूनख्वा के चित्राल, दार, स्वात, अबोटाबाद में ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा पाकिस्तान के कई और प्रांतों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Share This Article