इस पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ने के बाद पूर्व सीएम हुड्डा से की बंद कमरे में बैठक, जानिए क्यों?

कुछ दिन पहले ही जुलाना से पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल ने भाजपा को अलविदा कहा था। अब वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उनकी मुलाकात बंद कमरे में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से हुई है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वो औपचारिक रुप से पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले चर्चाएं थी कि वो आज पार्टी में कांग्रेस में शामिल होंगे। पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल ने किसान कानूनों के विरोध में भाजपा को अलविदा कहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित से ऊपर कुछ नहीं है। इसलिए भाजपा को छोड़ रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले परमिंद्र ढुल इनेलो को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। परमिंद्र ढुल जुलाना हलके से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वो इनेलो की टिकट पर विधायक चुने गए थे। परमिंद्र ढुल 2009 और 2014 में इनेलो की टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। परविंद्र ढुल के पिता दल सिंह ढुल भी चार बार जींद और दो बार जुलाना के विधायक रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने टिकट दिया था लेकिन यहां पर जेेजेपी के अमरजीत ढांडा ने परमिंद्र ढुल को हरा दिया था।

शनिवार रात को कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बरोदा हल्के के अपने कार्यक्रमों को छोडकर जुलना स्थित परमिन्द्र ढुल के आवास पर पहुंचे। जहां दोनों की बंद कमरे में बैठक हुई।