World Richest Person List : मस्क से छिना ताज, दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Jeff Bezos; मुकेश अंबानी इस पायदान पर

World Richest Person List : दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अमेजन फाउंडर Jeff Bezos एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने एलन मस्क को पछाड़ दिया है।

मस्क की संपत्ति में 17.6 अरब डॉलर की सेंध लगने से उनकी संपत्ति घटकर 197 अरब डॉलर पर आ गई है, जबकि जेफ बेजोस की संपत्ति 23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 200 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं।

भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायांस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 115 अरब डॉलर हैं। 12वें स्थान पर भी भारतीय ही हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani Net Worth) दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है। इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 19.2 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। वहीं, इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में 18.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के शापूर मिस्त्री 38.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 36वें स्थान पर हैं। इनके बाद शिव नादर 37.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 37वें स्थान पर हैं।

Exit mobile version