क्या IPL 2025 होगा MS Dhoni का आखिरी सीजन? वायरल तस्वीर से मिले संकेत!
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर अपने फैंस को भावुक कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बैकग्राउंड में ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ गाना बज रहा था। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या IPL 2025 धोनी का आखिरी सीजन होगा?
धोनी की टी-शर्ट पर लिखा मैसेज बना चर्चा का विषय
हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने उनके फैंस को फिर से भावुक कर दिया है। बुधवार को जब धोनी चेन्नई पहुंचे तो उन्हें काले रंग की टी-शर्ट पहने देखा गया, जिस पर मोर्स कोड में एक मैसेज लिखा था। फैंस ने जब इसका अर्थ निकाला तो पता चला कि उसमें ‘वन लास्ट टाइम’ लिखा था, जिसका हिंदी में मतलब है – ‘एक आखिरी बार’।
फैंस हुए भावुक, IPL से संन्यास की अटकलें तेज
धोनी के इस मैसेज को उनके फैंस आईपीएल से उनके संन्यास के संकेत के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इसे लेकर इमोशनल पोस्ट किए हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी यह टी-शर्ट अटकलों को और हवा दे रही है।
क्या IPL 2025 में दिखेगा ‘थाला’ का आखिरी जलवा?
धोनी फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं और हर सीजन उनकी रिटायरमेंट को लेकर कयास लगाए जाते हैं। लेकिन इस बार मोर्स कोड में मिले इस मैसेज ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या IPL 2025 धोनी का आखिरी सीजन होगा? अगर ऐसा होता है, तो यह IPL में उनके शानदार करियर का आखिरी अध्याय होगा।