हरियाणा में मौसम: बारिश और बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, जानिए अगले कुछ दिनों का हाल

हरियाणा में फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में मौसम साफ हो रहा है, लेकिन शाम होते ही ठंडक बढ़ रही है। पहाड़ों में ठंड पड़ने का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। 27 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल रहने और हवाएं चलने की संभावना है। 1 मार्च को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है। झज्जर, रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत, बहादुरगढ़, सिरसा, हिसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में बूंदाबांदी दर्ज की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। किसानों के लिए यह मौसम काफी अच्छा है, क्योंकि इससे गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा।

झज्जर: सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस।

रेवाड़ी: सुबह से बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस।

पानीपत: सुबह 5 से 7 बजे तक छिटपुट बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस।

सोनीपत: सुबह 5:15 बजे बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस।

बहादुरगढ़: सुबह 5 बजे .7 एमएम बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस।

सिरसा: सुबह 5 से 6 बजे के आस पास हलकी बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस।

हिसार: सुबह 6 बजे बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस।

अंबाला: सुबह धुंध और बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस।

कुरुक्षेत्र: सुबह बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस।

फतेहाबाद: सुबह से बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version