हरियाणा में रविवार को मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से ही बरसात जारी है। मौसम विभाग ने भी 11 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की थी। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अब तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद का 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री से कम दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इन जिलों में अलर्ट, पांच फरवरी से मौसम साफ:
- महेंद्रगढ़
- रेवाड़ी
- झज्जर
- गुरुग्राम
- मेवात
- पलवल
- फरीदाबाद
- भिवानी
- सोनीपत
- चरखीदादरी
- रोहतक
इन जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, बारिश, गरज, चमक के साथ 30-40 किमी की प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।
- पंचकूला
- अंबाला
- यमुनानगर
- कुरुक्षेत्र
- कैथल
- करनाल
इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
पांच फरवरी सोमवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। इसके बाद राज्य में मौसम साफ रहेगा।
जिलों का हाल:
- सिरसा: सुबह पांच बजे के आसपास हल्की बारिश हुई।
- हिसार: शनिवार और रविवार की रात करीब दो बजे बारिश हुई।
- अंबाला: सुबह से हल्की बारिश हो रही है।
- रेवाड़ी: सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है।
- बहादुरगढ़: सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है।
- झज्जर: रात से रुक-रुककर बरसात जारी हैं।
- नारनौल: रविवार सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है।