Vehicle Sales February 2024 : फरवरी में हुई वाहनों की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी, देखें FADA द्वारा जारी की गई रिपोर्ट

Vehicle Sales February 2024: फरवरी 2024 के दौरान भारतवर्ष भर में वाहनों की बिक्री में वृद्धि हो रही है। फाड़ा के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने 2029541 यूनिट्स के लगभग वाहन बिके हैं। इस बिक्री में दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्‍टर भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है, उसके बाद निजी वाहनों ने सबसे अधिक यूनिट्स बेचे हैं।

आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • दो पहिया वाहनों में 1439523 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  • निजी वाहनों की बिक्री 330107 यूनिट्स की रही है।
  • तीन पहिया वाहनों में 94918 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
  • कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 88367 यूनिट्स बेचे गए हैं।
  • ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 76626 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

सेगमेंट वार वृद्धि रेटिंग में सबसे अधिक वृद्धि तीन पहिया वाहनों में हुई है, जिसमें 23.88% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद दो पहिया वाहन सेगमेंट में 13.25% और निजी वाहन सेगमेंट में 12.36% की वृद्धि हुई है। ट्रैक्‍टर सेगमेंट और कमर्शियल वाहन सेगमेंट में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

फरवरी 2023 की तुलना में, इस वर्ष के फरवरी महीने में वाहनों की बिक्री में 13.07% की वृद्धि दर्ज की गई है। बीते साल इस समय तक दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1271073 यूनिट्स बेचे गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version