केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा: संगठन और कैबिनेट में बदलाव पर होगी चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। उनका दौरा दोपहर 3:50 बजे से शाम 7 बजे तक का है। इस दौरान वह चंडीगढ़ के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

शाह सबसे पहले कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव में शामिल होंगे। उसके बाद वह हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वहां वह सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) में चंडीगढ़ के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें सीसीईटी के प्रशासनिक ब्लॉक, साइबर सुरक्षा सेंटर और एक नए परिसर का निर्माण शामिल है।

शाह के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनकी हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज, गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद और डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में नशा और बढ़ते अपराध के मुद्दे उठ सकते हैं। इसके अलावा, संगठन और कैबिनेट में होने वाले बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है।

नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा के संगठन में बदलाव की बात चल रही है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा मैदान में संगठन की ऊर्जावान टीम बनाना चाह रही है। संगठन के तीनों महामंत्री, 10 से 15 जिला अध्यक्ष और सभी प्रवक्ताओं के चेहरे बदले जा सकते हैं।

महामंत्री के पद पर जातिगत संतुलन बैठाया जाएगा। संगठन के नए चेहरों की सीएम और सैनी ने लिस्ट तैयार कर ली है। बस शाह की हामी भरनी बाकी है।

वहीं, कैबिनेट में भी फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। संभव है कि शाह के साथ बैठक में सीएम कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा कर सकते हैं। इनमें कुछ नए चेहरे आएंगे तो कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version