जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का कहर, वाजिमा में 4 फीट ऊंची लहरें, 35,000 घरों की बिजली गुल

Rajiv Kumar

जापान में सोमवार को सुबह 11 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जापान के इजू द्वीप समूह के पास था। भूकंप के झटके जापान के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

सुनामी के कारण वाजिमा शहर के तट पर 4 फीट ऊंची (1.2 मीटर) लहरें उठीं। कुछ जगहों पर एक मीटर से कम ऊंचाई की लहरें नजर आई हैं।

सुनामी के कारण 35,000 घरों की बिजली गुल हो गई। सड़कों पर मलबा फैल गया।

जापान सरकार ने सुनामी का हाईएस्ट अलर्ट वापस ले लिया है। हालांकि, समुद्र के किनारे पर रहने वालों से कहा गया है कि वो फिलहाल घर न लौटें।

भूकंप और सुनामी से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, नुकसान का आकलन अभी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment