Stone Quarry Collapse: मिजोरम की राजधानी आइजोल में रेमल चक्रवात की वजह से भारी बारिश हो रही है। इस बीच पत्थर की खदान ढह गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। कई मजदूर अब भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खदान ढहने से आसपास के कुछ घर भी मलबे में दब गए हैं।
स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद
भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।
12 घंटों में बाढ़ की स्थिति में सुधार
वहीं मिजोरम के लुंगलेई जिले में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण त्लाबुंग शहर के 122 परिवारों और त्लाबुंग सब डिवीजन के 492 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पिछले 12 घंटों में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।