Rahul Gandhi : अंबिकापुर में राहुल गांधी बोले- MSP की लीगल गारंटी देंगे, सरकार बनते ही इसे लागू करेंगे

  • खड़गे बोले- चाय बेचो लेकिन देश नहीं
    न्याय यात्रा स्थगित, राहुल दिल्ली के लिए रवाना

अंबिकापुर : राहुल गांधी ने कहा कि हम MSP की लीगल गारंटी देंगे। ये मेनिफेस्टो में शामिल होगा, केंद्र में सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी। अंबिकापुर के कला केंद्र से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बातें कही।

राहुल गांधी अंबिकापुर के कला केंद्र में सभा के बाद सीधे दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ कांग्रेस नेता विशेष विमान से रवाना हुए हैं। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में विवाद के बाद उनके मुलाकात करेंगे। पहले ये यात्रा बलरामपुर के लिए रवाना होनी। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद वे कल यानी बुधवार को झारखंड के लिए रवाना होने वाले थे।

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को सरगुजा पहुंची। राहुल गांधी ने उदयपुर के रामगढ़ से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, AICC चाहता है कि राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी ने इनकार कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर नारायणी परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार और किसान कानून पर निशाना साधा है।

न्याय यात्रा स्थगित, राहुल दिल्ली रवाना : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को अंबिकापुर के कलाकेंद्र में आयोजित आम सभा के बाद अचानक स्थगित कर दी गई है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन में विवाद के बाद राहुल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। राहुल गांधी की यह यात्रा बलरामपुर जिले के ओर से रवाना होने वाली थी। इसके बाद यात्रा झारखंड राज्य में प्रवेश करने वाली थी। यात्रा फिर दोबारा कब शुरू होगी। इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

हिंदुस्तान का पहली बार हम एक्सरे करने जा रहे : कांग्रेसियों ने क्रांतिकारी काम किए हैं, चाहे वो सफेद क्रांति हो या हरित क्रांति। अब हिंदुस्तान का एक्स-रे करने जा रहे हैं तो मोदी जी को इससे आपत्ति है। मोदी जी कहते हैं देश में केवल दो ही जात एक अमीर और गरीब। जब देश में दो ही जात है तो आप ओबीसी कैसे बन गए। जब जातीयजनगणना की बात आई तो मोदी जी कहते हैं मैं तो ओबीसी हूं ही नहीं। सामाजिक आर्थिक अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई है। इसलिए हमने ये यात्रा की।

स्वामीनाथन को भारत रत्न, लेकिन उन्होंने जो कहा वो करने को तैयार नहीं है भाजपा : आज सबके पॉकेट में जो मोबाइल है वो चाइना मेड है। जीएसटी और नोटबंदी ने सबको बर्बाद कर दिया है। महंगाई बढ़ी हुई है। किसानों को जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। आज किसान दिल्ली पैदल जा रहे हैं उन्हें रोको जा रहा। उनका टियर गैस चलाई जा रही है। उन्हें जेल में डाला जा रहा है। स्वामीनाथन ने बीजेपी ने भारत रत्न दिया। लेकिन स्वामीनाथन जी ने जो कहा वो करने को तैयार नहीं है। स्वामीनाथन ने कहा है कि किसानों को MSP की लीगल गारंटी देंगे। हमारी सरकार आएगी तो इसे लागू किया जाएगा।

खड़गे बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए संविधान बचाना जरूरी है : हमारी पार्टी मजबूत है। लोग बचेंगे तो देश बचेगा। देश बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान बचेगा। कांग्रेस इसी पर काम करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version