पंजाब में ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा, 24 से 31 दिसंबर तक रहेंगे बंद: Punjab School Winter Vacation 2023

School Winter Vacation

Punjab School Winter Vacation 2023: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित करने का फैसला किया है। प्रदेश के सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहने वाली हैं। इस संबंध में शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव ने आदेश जारी कर दिया है। इसी महीने पंजाब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया था।

यह भी पढ़ें-:  गीता में वर्णित हैं 18 योग, इनके जर‍िए ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को द‍िया था ज्ञान

स्कूलों की छुट्टियां घोषित Punjab School Winter Vacation 2023

पंजाब में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 24 से 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। गौरतलब है कि पंजाब में करीब 19 हजार सरकारी स्कूल हैं। इसके अलावा करीब 6 हजार प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें करीब 40 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इससे पहले 3 दिसंबर को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था, सर्दी के कारण स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक कर दिया गया है। स्कूल का समय बदलने का आदेश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जारी किया है।

पंजाब में लगातार बढ़ रही है सर्दी Punjab School Winter Vacation 2023

पंजाब में शीतलहर के कारण ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे चला गया। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जालंधर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.2 और अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में स्मॉग को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज, शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें-: रेल विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 50 मैनेजर पदों की भर्ती

यह भी पढ़ें-: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version