Next Lok Sabha Speaker : अब स्पीकर की लड़ाई? TDP और JDU भी रेस में शामिल

Mohit
By Mohit

Next Lok Sabha Speaker :  केंद्र में विभागों का बंटवारा हो गया है। अब लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। BJP के बाद NDA के दोनों सबसे बड़े घटक दल TDP और JDU ये पद चाहते हैं। हालांकि BJP स्पीकर का पद किसी अन्य दल को नहीं देना चाहती।

TDP और JDU को स्पीकर पद से दूर रखना काफी मुश्किल

ऐसे में TDP और JDU को स्पीकर पद से दूर रखना PM मोदी के लिए काफी मुश्किल होगा। ओम बिड़ला को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। ऐसे में दोबारा उन्हें ही स्पीकर बनाया जा सकता है।

डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी रेस में शामिल

इसी बीच भाजपा की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी उछला है। पुरंदेश्वरी चंद्रबाबू नायडू की साली हैं। उन्होंने नायडू का उस वक्त समर्थन किया था, जब उनकी अपने ससुर एनटी रामाराव का तख्ता पलट करने पर आलोचना हो रही थी। ऐसे में उन्हें स्पीकर बनाया जाता है, तो नायडू पर सॉफ्ट प्रेशर रहेगा। उनकी पार्टी पुरंदेश्वरी का विरोध नहीं कर पाएंगी।

पुरंदेश्वरी कम्मा समुदाय से हैं। चंद्रबाबू नायडू भी इसी समुदाय के हैं। आंध्र प्रदेश की राजनीति में यह प्रभावशाली समुदाय है। कम्मा समुदाय को TDP का ट्रेडिशनल वोटर माना जाता है। साफ है कि डी पुरंदेश्वरी के बहाने भाजपा नायडू की पार्टी के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है।

 

Share This Article