LPG Price Hike: बजट से पहले LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए क्या हो गई कीमत?

Mohit
LPG Price Hike

LPG Price Hike: बजट पेश होने से पहले तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। बता दें घरेलू सिलेंडर यानी 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडरों में कोई भी इजाफा नहीं किया गया है।

वहीं दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50, कोलकाता में 1887, मुंबई में 1723.50 और चेन्नई में 1937 रुपए में मिलेगा। 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

खास बात ये है कि आज के ही दिन 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट (Budget 2024) पेश होने जा रहा है। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज संसद में पेश करेंगी और आज के ही दिन एलपीजी प्राइस बढ़ा दी गई है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment