Lok Sabha Elections 2024: 102 लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन, देखें लिस्ट

Mohit
By Mohit

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज से नामांकन शुरू होगा। इस चरण में कुल 21 राज्यों में मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च है, जिसमें बिहार के लिए 28 मार्च को है। नामांकन वापस लेने की तारीख 30 मार्च है, बिहार में इसकी तारीख 2 अप्रैल है।

यहाँ पहले चरण में मतदान होने वाले राज्यों और उनकी सीटों की सूची है:

पुडुचेरी – 1 सीट
मिजोरम – 1 सीट
मेघालय – 2 सीटें
मध्य प्रदेश – 6 सीटें
मणिपुर – 2 सीटें
महाराष्ट्र – 5 सीटें
अरुणाचल प्रदेश – 2 सीटें
असम – 5 सीटें
बिहार – 4 सीटें
छत्तीसगढ़ – 1 सीट
जम्मू-कश्मीर – 1 सीट
लक्षद्वीप – 1 सीट
राजस्थान – 12 सीटें
सिक्किम – 1 सीट
तमिलनाडु – 39 सीटें
त्रिपुरा – 1 सीट
उत्तराखंड – 5 सीटें
उत्तर प्रदेश – 8 सीटें
बंगाल – 3 सीटें
नगालैंड – 1 सीट
अंडमान और निकोबार – 1 सीट
इसमें बिहार के लिए चार सीटें शामिल हैं: औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई।

 

 

Share This Article