Lok Sabha Election Results 2024: आसान नहीं राह पनघट की, तगड़ी डील करेगी TDP! पढ़ें पूरी खबर

Mohit
By Mohit

Lok Sabha Election Results 2024:  NDA की सरकार के गठन में गठबंधन के नेताओं के दांव-पेंच देखने को मिल सकते हैं। इस बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि TDP सरकार में कई अहम विभाग मांग सकती है।

हर दो सांसदों पर 1 मंत्री की मांग की जा सकती है। इसमें भी वह वित्त (राज्य), स्वास्थ्य, कृषि, सड़क परिवहन और शिक्षा जैसे विभाग मांग सकती है। वहीं स्पीकर के पद पर भी TDP की नजर है।

वहीं लोकसभा चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए। स्मृति ईरानी अमेठी सीट से चुनाव हार गईं। डॉ. महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से चुनाव हार गए।

बिहार की आरा सीट से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह को हरा दिया। झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें काली चरण मुंडा ने चुनाव में पराजित किया।

 

Share This Article