IMD Rainfall Alert: जल्द मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत! इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, देखिए पूरी जानकारी

By Mohit

IMD Rainfall Alert: तेलंगाना , कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित कई राज्य सामान्य से ऊपर तापमान में तप रहे हैं। इन राज्यों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, शुष्क मौसम अगले 1-2 दिनों तक बने रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना नहीं है।

चिलाचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत:

हालाँकि, अच्छी खबर यह है कि लगातार पड़ रही गर्मी से आखिरकार राहत मिलती दिख रही है। अगले कुछ दिनों में प्री-मॉनसून बारिश और आँधी से इन क्षेत्रों में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जो कि बहुत जरूरी है। मौसम में होने वाला यह बदलाव काफी अच्छा है। मौसम का बदलाव कई कारकों के संगम से होगा।

देश में बन रही मौसम प्रणाली:

गौरतलब है, मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने का अनुमान है, जबकि एक ट्रफ रेखा आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैलेगी। इसके अलावा, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक प्रति-चक्रवात मौसम प्रणाली में नमी बनाएगा।

बरिश से हीटवेव पर लगेगा ब्रेक:

बता दें, मौसम की गतिविधि(बारिश, आँधी, तूफान, तेज हवाएं, बर्फबारी, ओलावृष्टि, बिजली गिरना) रुक-रुक कर अप्रैल के मध्य तक जारी रहने की उम्मीद है। बारिश होने की यह लंबी अवधि, देश के कई हिस्सों में चल रही हीटवेव(लू) पर ब्रेक लगने का संकेत दे रही है।

जिससे इन क्षेत्र निवासियों को कम से कम अगले दो सप्ताह, 17 या 18 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिल सकती है। तो, वही गर्मी से परेशान ठंड मौसम और कम तापमान की चाहत रखने वालें लोगों के यह इंजतार बारिश के साथ लगभघ खत्म होने के आसार हैं।

Share This Article
Exit mobile version