Aaj Ka Mausam: 12 राज्यों में और बढ़ेगा पारा…जानें अपने राज्यों का हाल

By Mohit

Aaj Ka Mausam:  देश के 12 राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में गर्मी और बढ़ेगी। वहीं केरल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि इस साल देश भर में धूप की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। उम्मीद है कि लू का असर खासकर मध्य और पश्चिमी भारत में ज्यादा होगा।

अप्रैल और जून के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। आईएमडी को मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू की संभावना है।

 

 

Share This Article
Exit mobile version