पति ने पत्नी की हत्या के बाद शव के साथ बिताई रात, फिर किया सरेंडर

पति ने पत्नी की हत्या के बाद शव के साथ बिताई रात, फिर किया सरेंडर

त्रिपुरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने झगड़े के बाद पत्नी को मौत के घाट उतारा और शव के साथ पूरी रात बिताने के बाद खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया।

झगड़े के बाद हुआ कत्ल

घटना पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमताली पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी श्यामल दास ने सोमवार रात अपनी पत्नी स्वप्ना से पारिवारिक विवाद के चलते झगड़ा किया। झगड़े के दौरान उसने किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को दी जानकारी

हत्या के बाद आरोपी पूरी रात शव के साथ घर में ही रहा। मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी घर में खून से लथपथ पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

त्रिपुरा में इससे पहले भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। पश्चिम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के दो टुकड़े कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया था।

आठ महीने पहले हुई थी शादी

इस घटना में मृतका ताजुजा बेगम की शादी आठ महीने पहले दिहाड़ी मजदूर कायर मिया से हुई थी। महिला के भाई बापन मिया ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे थे, जो इस दर्दनाक घटना का कारण बने।

Share This Article
Exit mobile version