Haryana News: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका! ये दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीते दिन ही बीरेंद्र सिंह ने BJP छोड़ने का एलान किया था।

तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 10 मार्च को बीरेंद्र सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

बताया जा रहा कि बीरेंद्र सिंह हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठबंधन के खिलाफ थे। उन्होंने गठबंधन नहीं तोड़ने पर भाजपा छोड़ने की चेतावनी दी थी।

मगर सबसे पहले बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़ दिया और इसकी वजह जजपा से गठबंधन को बताया। बृजेंद्र के इस्तीफे के कुछ दिन बाद ही भाजपा ने हरियाणा में जजपा से गठबंधन तोड़ दिया था।

बता दें बीरेंद्र सिंह की पहचान हरियाणा के बड़े जाट नेता के रूप में होती है। 10 साल पहले 2014 में उन्होंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। भाजपा छोड़ने से पहले बीरेंद्र सिंह कई बार हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिल चुके थे।