Haryana Farmers Protest LIVE: दिल्ली में धारा 144 लागू, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली बॉर्डर सील, चंडीगढ़ में शाम को होगी बैठक

Haryana Farmers Protest LIVE : हरियाणा-पंजाब के किसानों की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच के एलान के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है। दिल्ली पुलिस किसानों को रोकने की हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने इसके आदेश जारी किए।

बता दें आज के दिन, किसानों के प्रदर्शन के पहले दिन, चंडीगढ़ में 5 बजे केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें MSP गारंटी कानून पर चर्चा होगी। इस बैठक में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय और किसान नेता शामिल होंगे।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए, पंजाब और हरियाणा के शंभू, खनौरी समेत सभी बॉर्डर सीमेंट के स्लैब, कंटीली तारों, कीलों और खुदाई कर सील किए जा चुके हैं। हरियाणा के दिल्ली से सटे सिंघु और टिकरी बॉर्डर भी सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी लोहे के बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने यहां धारा-144 लागू करते हुए यूपी-हरियाणा जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। सोमवार सवेरे UP को दिल्ली से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-9 की सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के ऊपर भी लोहे के बैरिकेड्स रख दिए हैं। इसके अलावा, हरियाणा में हालात संभालने के लिए केंद्र ने BSF और CRPF की 64 कंपनियां भेजी हैं।

देखें -Live Updates…

16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नेता हरिंदर सिंह ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है।

75 साल से अनदेखी, किसान को राष्ट्रविरोधी कहना दुर्भाग्यपूर्ण’

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किसान आंदोलन पर कहा- हम राष्ट्रविरोधी नहीं हैं, हम इस देश के नागरिक हैं। 75 वर्षों से हमारी मांगें नहीं सुनी गईं।

हम अब भी बस यही चाहते हैं कि MSP गारंटी कानून बने, गन्ने को C200 के साथ जोड़ा जाए, 60 साल से ऊपर के किसानों को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिले। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के किसान को राष्ट्रविरोधी कहा जाता है।

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने की मॉक ड्रिल। पंजाब की तरफ छोड़े आंसू गैस के गोले। पुलिस की कारवाही से मची भगदड़। हालांकि पुलिस ने पहले चेतावनी भी दी थी।

पुलिस ने की मॉक ड्रिल छोड़े आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने की मॉक ड्रिल। पंजाब की तरफ छोड़े आंसू गैस के गोले। पुलिस की कारवाही से मची भगदड़। हालांकि पुलिस ने पहले चेतावनी भी दी थी।

 आंदोलन की आड़ लेकर जनता के मौलिक अधिकार छीन रही खट्टर सरकार: अनुराग ढांडा

किसान आंदोलन की आड़ लेकर जनता के मौलिक अधिकार छीन रही खट्टर सरकार। सड़कें बंद होने से 60 प्रतिशत परीक्षार्थी एचसीएस का एग्जाम नहीं दे पाए। किसान कोई आसमान से तारे नहीं मांग रहे, अपना हक मांग रहे हैं : अनुराग ढांडा

अंबाला की तरफ एक किलोमीटर तक सील

 पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को अंबाला की तरफ एक किलोमीटर तक सील कर दिया गया है। किसी को बॉर्डर पर जाने की परमिशन नहीं है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version