हरियाणा के पूर्व MLA दिलबाग सिंह को ED ने दिल्ली ले जाया

हरियाणा के इनेलो नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली ले जाया है। उनके घर से 5 करोड़ कैश, गोल्ड बिस्किट और 5 अवैध विदेशी राइफलें मिली थीं। जिसके बाद यमुनानगर में उनके खिलाफ 2 केस दर्ज किए गए थे।

खनन कारोबार से जुड़े दिलबाग सिंह के घर लगातार 5 दिन तक रेड चली। हालांकि, ED की टीम ने इनेलो नेता को गिरफ्तार किया है या फिर उन्हें हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए लेकर गई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

इससे पहले ED टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार को ही लौट गए थे, लेकिन ED की कुछ गाड़ियां दिलबाग सिंह के दफ्तर के बाहर ही थी।

आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज

यमुनानगर की ASP हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि विदेशी राइफल बरामद होने के बाद दिलबाग सिंह पर आर्म्स एक्ट और विदेशी शराब बरामद होने पर एक्साइज एक्ट के तहत 2 नई FIR दर्ज की गई हैं। दिलबाग सिंह के घर से जो विदेशी हथियार बरामद हुए, उनकी टेक्निकल एक्सपर्ट्स से जांच कराई जाएगी।

ED ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की

ED ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिलबाग सिंह के घर पर रेड की थी। रेड के दौरान टीम ने उनके घर से 5 करोड़ कैश, गोल्ड बिस्किट और 5 अवैध विदेशी राइफलें बरामद की थीं।

दिलबाग सिंह यमुनानगर से 2 बार विधायक रह चुके हैं। वह इनेलो के वरिष्ठ नेता हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version