फेंगल तूफान ने मचाई तबाही: पुडुचेरी में रिकॉर्ड बारिश, चेन्नई में प्लेन क्रॉस विंड में फंसा

फेंगल तूफान ने मचाई तबाही: पुडुचेरी में रिकॉर्ड बारिश, चेन्नई में प्लेन क्रॉस विंड में फंसा

25 नवंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान 30 नवंबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम और पुडुचेरी के कराईकल तट से टकराया। लैंडफॉल के दौरान 90 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। पुडुचेरी में 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया, जहां 24 घंटों में 48.4 सेमी बारिश दर्ज हुई।

राज्यों पर असर:

तमिलनाडु:
निचले इलाकों में जलभराव। चेन्नई में फ्लाइट्स रद्द और ट्रेनें प्रभावित। राहत कैंपों में 1,400 लोग सुरक्षित पहुंचाए गए।

पुडुचेरी:
निचले इलाकों में पानी भरने से बिजली काटी गई। 50 से ज्यादा पेड़ उखड़े। सेना ने 100 से अधिक लोगों को बचाया।

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक:
भारी बारिश से फसलों और संरचनाओं को नुकसान। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया।

राहत और तैयारियां:

NDRF और नौसेना की टीमें राहत कार्यों में जुटीं। 2,000 से अधिक रिलीफ कैंप तैयार हैं। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

 

 

Share This Article
Exit mobile version