किसान आंदोलन: खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत, वार्ता को लेकर किसानों में सहमति नहीं

लाइव अपडेट

03:23 PM, 21-FEB-2024
हरियाणा सरकार ने भी शंभू बॉर्डर पर जेसीबी और पोकलाइन मशीन तैनात कर दी हैं।

03:22 PM, 21-FEB-2024
 टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एसआई विजय कुमार का निधन हो गया है।

03:11 PM, 21-FEB-2024
केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं।
03:01 PM, 21-FEB-2024
 केंद्र से वार्ता को लेकर संगठन एकमत नहीं है।

02:44 PM, 21-FEB-2024
 खनौरी बॉर्डर पर पुलिस तथा किसानों के बीच हुए टकराव में दो किसानों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

02:18 PM, 21-FEB-2024
 शंभू बॉर्डर पर किसानों की बैठक समाप्त हो गई है।
02:10 PM, 21-FEB-2024
 भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने यूपी के मेरठ में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि हम एमएसपी गारंटी कानून और अन्य मुद्दों पर डीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
01:43 PM, 21-FEB-2024
 पंजाब के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शांति बनाए रखने की अपील की।
01:38 PM, 21-FEB-2024
 कुंडली बॉर्डर पर दो लेयर सुरक्षा और बढ़ी।
01:27 PM, 21-FEB-2024
 जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव।
01:22 PM, 21-FEB-2024
 खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
01:09 PM, 21-FEB-2024
 शंभू बॉर्डर पर फिर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
01:08 PM, 21-FEB-2024
 पटियाला प्रशासन ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है।

किसानों ने हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं। निहंग भी आगे बढ़ने को लेकर बयान दे रहे हैं। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज किया जा रहा है। किसान जेसीबी के माध्यम से बॉर्डर पर लगे अवरोधक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के मंत्री ने सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति की पुष्टि की है। किसानों ने उचाना में भी पक्का मोर्चा शुरू कर दिया है।