हरियाणा में ओलावृष्टि का असर: ठंडी हवाओं ने तापमान गिराया, बारिश की संभावना

हरियाणा में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 6 मार्च को बादलवाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। 7 मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा।

सोमवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में सुबह धूप निकलने के साथ सर्द हवा चली। धूप निकलने के बाद भी ठंड रही।

झज्जर में मौसम साफ है, लेकिन ठंडक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।

रेवाड़ी में सुबह से मौसम साफ है और धूप भी निकली हुई है। पिछले दिनों की तुलना में ठंड कुछ बढ़ी है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नारनौल में मौसम साफ है और सुबह से हवा चल रही है। जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

सोनीपत में सुबह से ही आसमान में खिली धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

करनाल में सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। इससे तापमान बढ़ने की संभावना है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version