CRPF Soldiers Martyred: मणिपुर में एक बार फिर जवानों पर बड़ा हमला, 2 शहीद

By Mohit

CRPF Soldiers Martyred: मणिपुर में एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों पर हमला हुआ है। आधी रात को उपद्रवियों ने बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF के जवानों पर हमला कर दिया।

हमले में CRPF की 128वीं बटालियन के 2 जवान शहीद हो गए। मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़पों का सिलसिला थमा नहीं है। पिछले कुछ महीनों से उपद्रवी सुरक्षा बलों को भी निशाना बना रहे हैं।

इससे पहले उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद थौबल जिले के हेइरोक और तेंगनौपाल के बीच 2 दिन की क्रॉस फायरिंग के बाद इम्फाल पूर्वी जिले के मोइरंगपुरेल में फिर से हिंसा भड़क उठी. जिसमें कांगपोकपी और इंफाल पूर्व दोनों के हथियारबंद उपद्रवी शामिल थे। यह भी पढ़े -मणिपुर में आईईडी विस्फोटों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

 

Share This Article
Exit mobile version