कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक्टिव केस 1700 के पार

दिल्ली में 8 नए मामले, महाराष्ट्र में 96

देश में सर्दियां आते ही कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में रविवार को 335 नए कोरोना के मामले मिले हैं। इसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है।

दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को 8 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को 10 नए मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 96 एक्टिव केस हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 81 एक्टिव केस हैं।

5 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के मामले 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 हो गए हैं, जबकि देश में 5 लाख 33 हजार 316 लोगों की कोरोना से जान गई है।

98.81 प्रतिशत हुई रिकवरी दर

इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। देश में 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुसार, देश में रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

क्या है चिंता का विषय?

देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, इन मामलों में गंभीर मरीजों की संख्या अभी कम है। लेकिन, सर्दियां आते ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण भी मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version