चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मनोज कुमार की जीत: Chandigarh Mayor Election Result

Chandigarh Mayor Election Result: चुनाव 2024 से पहले INDIA गठबंधन को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी से पहले सीधे मुकाबले में INDIA अलायंस को हार झेलनी पड़ी है।

मनोज कुमार को 16 वोट मिले

भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए। इस दौरान नगर निगम में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, बहुमत में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम में भाजपा के 16 और कांग्रेस तथा आप के 20 पार्षद हैं। वोट रद्द होने से बड़ा उलटफेर हुआ है।( Chandigarh Mayor Election Result)

परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और चुनाव धांधली का आरोप लगाया है। हालांकि ये चुनाव हाई कोर्ट की निगरानी में हुए हैं।

इंडिया गठबंधन को हार झेलनी पड़ी Chandigarh Mayor Election Result

विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन में कोई फूट नहीं है। भाजपा साजिश करके जीती है। आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कहा, ‘हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारा कर रही थीं। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?’

यह भी पढ़ें-: रेल विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 50 मैनेजर पदों की भर्ती

यह भी पढ़ें-: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version