Budget Session 2024 : राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

Budget Session 2024 :
Budget Session 2024 :

Budget Session 2024 : संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सदन में जाते वक्त उनके आगे-आगे सेंगोल को ले जाया गया। अब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सदन के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं।

नए सदन में मेरा पहला संबोधन है

बजट सत्र के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद भवन पहुंच चुकी हैं। संसद भवन में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि इस नए सदन भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। आज की अमृत काल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है। यह भारत की सभ्यता, संस्कृति की चेतना भी है।

वहीं राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सालों से था लेकिन अब ये पूरा हुआ। जिस समय राष्ट्रपति ने राम मंदिर का जिक्र किया, उस वक्त सदन में खूब तालियां बजीं।

पीएम मोदी और शाह समेत तमाम सीनियर नेताओं ने मेज भी थपथपाई। इस दौरान राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।

बजट अभिभाषणः राष्ट्रपति की बड़ी बातें

  • 3 तलाक पर सरकार कड़ा कानून लाई
  • वन रैंक-वन पेंशन को सरकार ने लागू किया
  • 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति हुई
  •  FDI पहले की तुलना में दोगुना हुआ
  • धारा 370 हटाने पर आशंकाएं इतिहास बन गईं
  • 8 करोड़ लोगों ने ITR दाखिल किया
  • GST के रूप में एक देश-एक टैक्स मिला
  • सुशासन, पारदर्शिता के चलते आर्थिक सुधार
  • ये उपलब्धियां 10 सालों की साधना है

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: राष्ट्रपति

  • देश में महंगाई को काबू में रखा
  • 10 लाख किमी पाइप लाइन बिछाई
  • युवा, नारी, किसान और गरीब 4 स्तंभ हैं
  • 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा
  • भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला
  • पहली बार 11 करोड़ लोगों को नल से पानी मिला
  • भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली
  • अमृत भारत ट्रेन मिली
  • भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी