हरियाणा में भाजपा का एकला चालो: सभी दसों सीट पर लड़ेगी चुनाव, पीएम मोदी लगाएंगे मुहर

भाजपा ने हरियाणा की सभी दसों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। जजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

यह फैसला हरियाणा कोर कमेटी की आलाकमान के साथ हुई बैठक में लिया गया।

पार्टी का मानना है कि दसों सीटों पर वह मजबूत स्थिति में है और किसी तरह का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती।

भाजपा आठ मार्च के बाद कभी भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व अन्य नेता मौजूद थे।

अंतिम मुहर 8 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी लगाएंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि आचार संहिता लागू होने से पहले भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

भाजपा हरियाणा की सभी दसों सीट पर संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर चुकी है।

सूत्रों ने दावा किया है कि पार्टी तीन से चार सीटों पर उम्मीदवारों के चेहरे बदल सकती है।

पार्टी ने यह भी तय किया है कि वह हरियाणा से कम से कम दो महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।

उम्मीदवार का चयन भाजपा के आंतरिक सर्वे, नमो एप के सर्वे और प्रभारियों के फीड बैक के आधार पर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version