BJP MLA ने शिंदे गुट के नेता को 4 गोलियां मारीं, जानें क्या पूरा मामला

BJP MLA: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में BJP विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को थाने में गोली मार दी। दोनों जमीनी विवाद सुलझाने के लिए थाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच गणपत ने महेश पर 4 राउंड फायर कर दिए। महेश को 2 और उनके दोस्त राहुल को 2 गोलियां लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने विधायक गणपत को गिरफ्तार कर लिया है।

गणपत गायकवाड़ ने कहा, ‘हां, मैंने खुद गोली मारी. मुझे कोई पछतावा नहीं है. अगर मेरे बेटे को पुलिस थाने के अंदर पुलिस के सामने पीटा जा रहा है, तो मैं क्या करूंगा. मैंने पांच गोलियां चलाईं हैं। ‘

BJP विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में अपराधियों का साम्राज्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘यदि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं तो महाराष्ट्र में केवल अपराधी पैदा होंगे. आज उन्होंने मुझ जैसे भले आदमी को अपराधी बना दिया। ‘

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version