हज यात्रा में बच्चों की एंट्री पर रोक, सऊदी अरब ने क्यों लिया यह फैसला?
सऊदी अरब ने हज यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब बच्चों को हज में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सऊदी हज और उमरा मंत्रालय ने यह निर्णय बढ़ती भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
सऊदी सरकार ने घोषणा की है कि 2025 के हज में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज कर रहे हैं। इसके लिए हज 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सऊदी नागरिक और वहां के निवासी अब Nusuk App या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हज के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के तहत आवेदकों को अपने विवरण को सत्यापित करना होगा और अपने यात्रा साथियों को भी पंजीकृत करना होगा।
1 फरवरी 2025 से भारत सहित 14 देशों के यात्री केवल एकल-प्रवेश वीजा (Single Entry Visa) के लिए पात्र होंगे। यह कदम बहु-प्रवेश वीजा के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है, क्योंकि कुछ लोग बिना आधिकारिक पंजीकरण के हज यात्रा करने के लिए इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे थे।