Ashok Mahato News: कहीं चूक न जाएं चुनाव, 62 साल के नेता जी ने कर ली शादी…

By Mohit

Ashok Mahato News: 17 साल जेल काटकर बाहर आए नेता जी 62 के हैं, डर था कि आपराधिक पृष्ठभूमि से नॉमिनेशन खारिज न हो जाए। सो नेता जी ने झटपट शादी कर ली। नेता जी नहीं, उनकी पत्नी सही अब कोई तो चुनाव लड़ ही लेगा।

17 साल की सजा काटकर आए अशोक महतो को बिहार की मुंगेर लोस सीट से RJD का टिकट मिल सकता है। टिकट पर कोई ग्रहण न लग जाए सो उन्होंने आनन-फानन पाणिग्रहण (शादी) कर डाला। अब इस चट चुनाव-पट शादी की सोशल मीडिया में धूम है।

अशोक महतो एक बिहार में पहचाने गए गिरोह के नेता थे जिन्होंने अपने क्षेत्र में कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्हें राजो सिंह की हत्या के लिए जिम्मेदार माना गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

उनका गिरोह पिछड़ी जातियों के समर्थन में सक्रिय था। वे जेल से भागे और इस दौरान पुलिस अधिकारियों की हत्या किया। अशोक महतो को कोर्ट ने दोषी करार दिया और उन्हें सजा दी गई।

इसके बाद वे चुनाव लड़ने से वंचित हो गए। वे अब शादी करने जा रहे हैं, जिसके बाद उनकी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।

 

 

 

Share This Article
Exit mobile version