Arvind Kejriwal News: केजरीवाल को इजाजत नहीं, BJP मुख्यालय के आसपास धारा 144 लागू , CRPF तैनात

By Mohit

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली के CM केजरीवाल दोपहर 12 बजे BJP हेडक्वार्टर जाने वाले हैं, लेकिन उन्होंने पुलिस से परमिशन नहीं ली है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि उन्हें जाने से रोका जाएगा। इस बीज BJP मुख्यालय के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस तैनात है। ITO मेट्रो स्टेशन का एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिया गया है। साथ ही DDU मार्ग दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को निशाना बना रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद AAP ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आक्रामकता बढ़ा दी है।

इस पूरे मामले के बाद कांग्रेस ने AAP से दूरी बना ली है। कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। इस मामले में केजरीवाल ने सवालों से बचने की कोशिश की है। पिछले दिनों अखिलेश यादव के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल माइक सरकाते नजर आए थे, जिसे लेकर स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिन्द ने सवाल खड़े किए हैं। नवीन जयहिन्द ने केजरीवाल को मालीवाल से मारपीट मामले का मास्टरमाइंड बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि मौजूदा प्रधानमंत्री को सीधे चुनौती देना आसान नहीं है, लेकिन केजरीवाल और उनके साथियों की भावनाएं जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। खुर्शीद का मानना है कि इस विरोध प्रदर्शन में केजरीवाल को जनता का समर्थन मिलेगा।

 

 

Share This Article
Exit mobile version