Delhi News: दुकान में नाश्ता कर रहे थे लोग, तभी घुस आई तेज रफ्तार कार, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

By Mohit

Delhi News: दिल्ली के राजपुर रोड सिविल लाइन पर सबसे फतेह कचौड़ी वाले की दुकान में लोगों की भीड़ लगी थी। तभी एक बेकाबू तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आते हैं और घायल की मदद करने लग जाते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को तीर्थ राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशे से वकील है और कार में आरोपी की पत्नी भी थी. हादसा गलती से हुआ है।

प्रारंभिक चिकित्सा जांच के अनुसार, चालक शराब के प्रभाव में नहीं था, हालांकि जांच के लिए खून का नमूना लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Exit mobile version