BJP Candidate List: Amit Shah गुजरात और PM Modi इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, BJP की पहली लिस्ट में दो महिलाओं को भी टिकट, पढ़ें पूरी खबर

BJP Candidate List

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का एलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे,

जबकि गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पोरबंदर से मनसुख मांडविया चुनाव लड़ेंगे। वहीं इस लिस्ट में दो महिलाओं रेखाबेन चौधरी और पूनमबेन माडम को टिकट दिया गया है।

वाराणसी सीट पर  17 बार हुए लोकसभा चुनाव

वाराणसी सीट पर अब तक 17 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। 7 बार यहां कांग्रेस को जीत मिली और 7 बार ही BJP जीती है। PM Modi वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ये सीट कुर्मी जाति बहुल है।

जो किसी भी दल की जीत में अहम भूमिका निभाता रहा है। इसके साथ ही ब्राह्मण, भूमिहार, वैश्य और मुस्लिम मतदाताओं की निर्णायक भूमिका में रहते हैं। 2014 में AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल PM के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

गुजरात में 10 सांसदों को किया गया रिपीट

  • गांधीनगर से Amit Shah
  • नवसारी से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल
  • खेड़ा से केंद्रीय राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान
  • जामनगर से पूनमबेन माडम
  • पाटन से भरतजी डाभी
  • कच्छ से विनोद चावड़ा
  • भरूच से मनसुख वसावा
  • बारडोली से प्रभु वसावा
  • दाहोद से जसवंत सिंह भाभोर
  • आणंद से मितेश पटेल

गुजरात की लिस्ट में ये पांच नए चेहरे

  • बनासकांठा से रेखाबेन हितेश चौधरी
  • अहमदाबाद पश्चिम (एससी) से दिनेश मकवाना
  • पोरबंदर से मनसुख मंडाविया
  • पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
  • राजकोट से परषोत्तम रुपाला