AAP-Congress Alliance: 5 राज्यों में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन, जानें किसे क्या मिला

AAP-Congress Alliance:  AAP और कांग्रेस ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्यों में गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। दिल्ली की 7 में से 4 सीटों पर AAP और 3 पर कांग्रेस, गुजरात की 26 में से 24 सीट पर कांग्रेस और 2 सीटों पर AAP, हरियाणा की 10 में से 9 सीट कांग्रेस और 1 सीट AAP को मिली है।

चंडीगढ़ और गोवा की सीटों पर AAP के सपोर्ट से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। इंडिया घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तेजी से हो रहे समझौते के बाद देश में 385 सीटों पर अब सीधे विपक्ष के साथ भाजपा का मुकाबला होगा।

इनमें से कई सीटों पर इंडिया भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। देश के लगभग ऐसे 15 राज्य हैं, जहां पर इंडिया घटक दलों के बीच बड़ा समझौता हुआ है और यहां विपक्ष सीधे मोदी को टक्कर देता नजर आ रहा है।

अचानक इंडिया में बढ़ी सक्रियता का असर भाजपा की रणनीति पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के बीच हो रहे समझौते के बाद भाजपा अपनी रणनीति बदल सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version