Ram Navami : राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! बढ़ाया जाएगा रामलला के दर्शन का समय

Mohit
By Mohit

Ram Navami : राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रामनवमी के अवसर पर रामलला के दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा। हालांकि, दर्शन अवधि को कितना बढ़ाया जाएगा इसकी घोषणा बाद में होगी। चैत्र रामनवमी यानी श्रीराम के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते रहे हैं। इस बार तो रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं।

लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं के रामनवमी पर्व पर अयोध्या आने का अनुमान है। इस वर्ष, रामनवमी का त्योहार 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी जानकारी ली। इस समय, लगभग दो लाख राम भक्त अयोध्या में भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

रामनवमी के दिन, इस संख्या में बड़ी वृद्धि की उम्मीद है। इसलिए, किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए, योगी आदित्यनाथ ने समय रहते हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से सहयोग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं।

 

Share This Article