Elvish yadav के साथ अब इनकी भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस के रडार पर कई लोग

Mohit
By Mohit

Elvish yadav : यूट्यूबर एल्विश यादव को जेल में बंद कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें सांपों के जहर की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है। (Elvish yadav) उन्हें मंगलवार को हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया था, और रविवार को उन्हें लुक्सर जेल के क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। वहीं इसी के साथ ही मामले में नोएडा पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

फाजिलपुरिया समेत कई अन्य की बढ़ेंगी मुश्किलें

हरियाणा निवासी विनय और ईश्वर की एल्विश की CDR में बार-बार संलिप्तता पाई गई। दोनों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि इस केस में बड़ा खुलासा हो सकता है। (Elvish yadav) नोएडा पुलिस एल्विश की सोशल मीडिया कुंडली और कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। इसके बाद सिंगर फाजिलपुरिया समेत कई अन्य की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

यह है पूरा मामला

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ तीन नवंबर 2023 को नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पहले चार सपेरों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार किया था।

आरोपी एल्विश से पहले भी एक बार पूछताछ की गई थी। (Elvish yadav) सपेरों के पास से बरामद 20 एमएम विष की प्रयोगशाला में जांच की गई तब इसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। अब इस मामले में एल्विश यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। एल्विश के यूट्यूबर पर 14.2 मिलियन के करीब सब्सक्राइबर हैं।

Share This Article