Nayab Saini Cabinet Expansion: हरियाणा में नायब सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें मंत्रिमंडल विस्तार में किसे मिली जगह

Mohit
By Mohit

Nayab Saini Cabinet Expansion: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें आठ नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें एक महिला विधायक भी शामिल है। ये मंत्रियों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने 12 मार्च को अपने पद की शपथ ली थी और उसके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

नए मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूची निम्नलिखित है:

  1. डॉ. कमल गुप्ता – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  2. सीमा त्रिखा – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  3. महिपाल ढांडा – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  4. असीम गोयल – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  5. अभे सिंह यादव – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  6. सुभाष सुधा – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  7. विशंभर सिंह बाल्मीकि – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  8. संजय सिंह – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

इसमें सबसे पहले डॉ. कमल गुप्ता ने शपथ ली और इसके बाद सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, और अभे सिंह यादव ने भी शपथ ग्रहण की। इसके अलावा, सुभाष सुधा, विशंभर सिंह बाल्मीकि, और संजय सिंह भी नए मंत्री के रूप में शामिल हुए।

इसमें गुरुग्राम और फरीदाबाद को भी प्रतिनिधित्व मिला है। इस मंत्रिमंडल में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को जगह नहीं मिली है, जो कि पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उन्हें अंबाला कैंट से विधायक रूप में चुना गया है।

 

Share This Article