Raebareli Seat: प्रियंका की सीट तय, राहुल इस सीट से लड़ेंगे चुनाव! पढ़ें पूरी खबर

Mohit

Raebareli Seat:  लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद उनकी संसदीय सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

ये भी खबर है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार को सोनिया ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया। कांग्रेस न्याय यात्रा के दौरान चुनाव लड़ने का प्लान तैयार करेगी।

बता दें रायबरेली की सीट गांधी परिवार के लिए खास रही है। सोनिया गांधी से पहले इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू जैसे दिग्गज नेता चुनाव लड़ चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने के बाद प्रियंका गांधी को यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

आने वाले 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव की तैयारी के दौरान, देश के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटें खाली हैं। इन सीटों के लिए राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

राजस्थान में भी तीन सदस्य राज्यसभा जाने का मौका है, जिसमें से दो सीटों के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी भी नामांकन किया है।

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment