Amethi Raebareli Seat: अमेठी-रायबरेली से प्रियंका क्यों नहीं लड़ीं चुनाव? जानिए वजह

Mohit
By Mohit

Amethi Raebareli Seat: राहुल गांधी और केएल शर्मा के नामांकन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर कहा किसी को संचालन भी तो करना है। हमने 1999 के चुनाव में साथ में संचालन किया था। अमेठी से किशोरी लाल शर्मा सही च्वाइस हैं। वह लंबे समय से अमेठी का काम-काज देख रहे हैं। उन्हें यहां के हर गली-हर इलाके की जानकारी है। उन्हें मौका दीजिए।

3 बजे तक नामांकन का समय

राहुल गांधी और के.एल. शर्मा के नामांकन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी पहले अमेठी पहुंचीं। (Amethi Raebareli Seat) प्रियंका ने लोगों से कहा कि के.एल. शर्मा लंबे समय से यहां काम करते रहे हैं। उन्हें मौका दीजिए। गौरतलब है कि नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आज ही 3 बजे तक नामांकन का समय है।

जानिए कौन है किशोरी लाल शर्मा

मूल रूप से किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे।

उन्हें संगठन ही नहीं परिवार का भी वफादार माना जाता है। रायबरेली से सोनिया गांधी के सांसद चुने जाने के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते रहे। सोनिया गांधी के चुनाव नहीं लड़ने पर किशोरी को रायबरेली से दावेदार माना जा रहा था लेकिन पार्टी ने उन्हें रायबरेली के बजाय अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

Share This Article