32 Congress Leaders joined BJP: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तूफान! कई दिग्गज नेता हुए भाजपा में शामिल, देखें सभी नेताओं की पूरी लिस्ट

32 Congress Leaders joined BJP:  लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा तूफान आया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार करीब 32 नेताओं ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है।(32 Congress Leaders joined BJP)  इनमें लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, रिछपाल मिर्धा और आलोक बेनीवाल जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

लालचंद कटारिया

कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी थे और एक बार आमेर से और दो बार झोटवाड़ा से विधायक रहे हैं। अशोक गहलोत के नजदीकी साथी कटारिया दो बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

राजेंद्र यादव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। गहलोत सरकार में मंत्री रहे हैं और जयपुर ग्रामीण की कोटपूतली विधानसभा से विधायक रहे हैं।

रिछपाल मिर्धा

नागौर का मिर्धा परिवार कांग्रेस से दशकों से जुड़ा है। रिछपाल मिर्धा डेगाना विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।

विजयपाल मिर्धा

विजयपाल मिर्धा पूर्व विधायक और रिछपाल मिर्धा के बेटे हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में विजय हासिल नहीं की थी, लेकिन वह पूर्ववत विधायक रिछपाल मिर्धा के स्थान पर टिकट प्राप्त कर लिया था।

आलोक बेनीवाल

आलोक बेनीवाल पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के पुत्र हैं, लेकिन वे अब भाजपा में शामिल हो गए हैं और वे शाहपुरा से विधायक रहे हैं।

खिलाड़ी लाल बैरवा

धौलपुर जिले की बसेड़ी विधानसभा से विधायक और पूर्व में कांग्रेस के लोकसभा सांसद रहे हैं।

रामपाल शर्मा

भीलवाड़ा के रामपाल शर्मा पूर्व लोकसभा चुनाव में लड़ चुके हैं और वे यूआईटी के चेयरमैन भी हैं।

रामनारायण किसान

जयपुर जिले की फुलेरा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं और वे राजस्थान क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं।

अनिल व्यास

कांग्रेस राज में वे राजस्थान क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं और व्यास राजस्थान तैराकी संघ के भी अध्यक्ष हैं।

ओंकार सिंह चौधरी

ओंकार सिंह चौधरी एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जो हाल में राजनैतिक जमीन पर काम कर रहे हैं।

गोपाल राम कुकणा

गोपाल राम कुकणा बीकानेर के निवासी हैं और वे भारत कृषक समाज के जिला अध्यक्ष रहे हैं। राजनीति में वे कई सालों से सक्रिय हैं।

डॉ. अशोक जांगिड़

डॉ. अशोक जांगिड़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के प्रदेश महासचिव हैं और सामाजिक संगठनों में भी बड़े पदों पर रहे हैं। उन्हें अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी माना जाता है।

प्रिया सिंह मेघवाल

प्रिया सिंह महिला बॉडी बिल्डर हैं और पिछले साल उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता। वे तीन बार मिस राजस्थान रह चुकी हैं और समाज कल्याण विभाग की ब्रांड एम्बेसडर भी रही हैं।

सुरेश चौधरी

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं और वे संगठन के सबसे सक्रिय नेताओं में से एक हैं।

राजेंद्र परसवाल

राजेंद्र परसवाल कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं।

शैतान सिंह मेहरड़ा

शैतान सिंह मेहरड़ा जयपुर जिले की जोबनेर पंचायत समिति के प्रधान रहे हैं और वे भी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।

जगन्नाथ बुरड़क

जगन्नाथ बुरड़क नागौर जिले लाडनूं के निवासी हैं और वे पूर्व प्रधान भी रहे हैं। जगन्नाथ के पिता हरजीराम बुरड़क कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री रहे हैं।

रामनारायण झाझड़ा

जयपुर जिले की झोटवाड़ा पंचायत समिति के प्रधान हैं और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं।

कर्मवीर चौधरी

वे ऑल राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।

कुलदीप ढेवा

कुलदीप ढेवा राजस्थान जाट महासभा के युवा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

बच्चू सिंह चौधरी

बच्चू सिंह चौधरी भरतपुर जिले के निवासी हैं और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं।

रामलाल मीणा

रामलाल मीणा पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वे राष्ट्रीय मीणा महासभा के उपाध्यक्ष भी हैं।

महेश शर्मा

महेश शर्मा कांग्रेस से सक्रिय नेताओं में से एक हैं। आमेर विधानसभा क्षेत्र के गांव दौलतपुरा के रहने वाले हैं। वे राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भी रहे हैं।

रणजीत सिंह

रावणा राजपूत समाज के रणजीत सिंह टोंक जिले की मालपुरा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रहे हैं।

मधुसूदन शर्मा

मधुसूदन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं

इसी के साथ सुनीता चोधरी, मदन लाल अटवाल, प्यारे लाल शर्मा, महेश शर्मा, राम खिलाडी शर्मा, रुघाराम माहिया, (32 Congress Leaders joined BJP) भींयाराम पड़ीवाल भी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version