मणिपुर में CRPF के 2 जवान शहीद: कुकी उग्रवादियों ने हमला कर फेंके बम, 2 अन्य घायल

Rajiv Kumar

मणिपुर में CRPF के 2 जवान शहीद: कुकी उग्रवादियों ने हमला कर फेंके बम, 2 अन्य घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों ने CRPF की चौकी पर हमला किया। हमले में CRPF के 2 जवान शहीद हो गए और 2 अन्य घायल हुए। घायलों का इलाज रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और उग्रवादियों की तलाश की जा रही है।

शुक्रवार-रविवार रात 12:30 बजे से 2:15 बजे के बीच कुकी उग्रवादियों ने नारानसेना गांव में CRPF की चौकी पर हमला किया। उग्रवादियों ने फायरिंग की और 4 बम भी फेंके। दो धमाके चौकी के अंदर हुए, जिससे CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर भाग गए। घायल जवानों को RIMS ले जाया गया, जहां 2 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। मृत जवानों की पहचान इंस्पेक्टर जादव दास और सब इंस्पेक्टर एन सरकार के रूप में हुई है। घायल जवानों में हेड कॉन्स्टेबल अरूप सैनी और कॉन्स्टेबल आफताब हुसैन शामिल हैं।

हिंसा की वजह:

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच आरक्षण को लेकर विवाद चल रहा है। मैतेई समुदाय चाहता है कि उन्हें भी अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिया जाए। नगा-कुकी समुदाय इसका विरोध कर रहा है। इस विवाद को लेकर राज्य में पिछले साल 3 मई से हिंसा जारी है।

3 मई 2023 से हुई हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए:

राज्य सरकार ने हिंसा प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दोनों समुदायों के बीच शांति बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Share This Article