UPSC CSE Result: 12 अटेंप्ट-नो सेलेक्शन, जिन्दगी का दूसरा नाम…सोशल मीडिया पर खूब चर्चा

By Mohit

UPSC CSE Result : UPSC का रिजल्ट फिलहाल ट्रेंडिंग में है। इसी बीच एक असफल यूजर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है- 12 अटेंप्ट, 7 मेंस, 5 इंटरव्यू। नो सेलेक्शन… शायद जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष है। इस पर लोग सांत्वना और हिम्मत देते नजर आ रहे हैं।

कुनाल विरुलकर के इस ट्वीट पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने लिखा है- कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, आपको और शक्ति मिले…

एक यूजर ने लिखा है- चिंता मत करिए आपके भाग्य में कुछ और है। आप जीवन में सफल होंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोशिश करते रहिए, कभी हार मत मानिए, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

बता दें पिछले कुछ सालों से यूपीएससी परीक्षा में लड़कियां टॉप पर रही हैं, लेकिन इस साल लड़कों ने बाजी मारी है। साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंड‍िया रैंक वन हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान हैं।

Share This Article
Exit mobile version