Ujjain Vedic Watch: लगाई गई दुनिया की पहली वैदिक घड़ी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Mohit

Ujjain Vedic Watch: मध्य प्रदेश के उज्जैन की जीवाजीराव वेधशाला में दुनिया की पहली ‘वैदिक घड़ी’ लगाई गई है। इसका उद्घाटन 1 मार्च को पीएम मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल रूप से करेंगे।

ये घड़ी एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के बीच 30 घंटे का समय दिखाएगी। इसमें भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का एक घंटा है। यह वैदिक समय के साथ ही अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाएगी।

80 फीट की ऊंचाई पर लगी है घड़ी

दुनिया की पहली ऐसी वैदिक घड़ी जीवाजीराव वेधशाला में 80 फीट ऊंचे टावर पर लगाई गई है। इस घड़ी की विशेषता यह है कि ये एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के बीच 30 घंटे का समय दिखाएगी।

इसमें भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का एक घंटा है। यह वैदिक समय के साथ ही अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाएगी। हालांकि इसकी पहले टेस्टिंग की जाएगी।

डेलीगेट्स आएंगे, डिनर भी होगा

वेधशाला के पास बनी वैदिक घड़ी वे लोकार्पण कार्यक्रम में देशभर से विद्वान भी शामिल होंगे। इनके लिए डिनर का आयोजन भी होगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान वैदिक घई के कामकाज, भारतीय कालगणना जैसे विषयों पर चर्चा भी होगी।

 

Share This Article
Leave a Comment