U19 WC 2024: आज भारत के लिए निर्णायक दिन, इस समय शुरू होगा मैच, जानें सभी जानकारी

U19 WC 2024:  U-19 क्रिकेट WC में अब तक अविजेय रहे भारत के लिए आज निर्णायक दिन है। आज सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान द. अफ्रीका से है। लीग दौरे से लेकर सुपर-6 तक, अब तक अपराजेय रहे भारत के लिए घरेलू धरती पर द. अफ्रीका का सामना करना एक चुनौती होगा।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ये मैच जीत लेता है तो ट्रॉफी से बस एक कदम दूर रह जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स वन पर देखा जा सकता है।

बता दें कि भारतीय टीम इस विश्व कप से पहले 5 अंडर 19 विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस बार भी भारत अगर अंडर 19 विश्व कप को अपने नाम कर लेती है, तो यह भारत के लिए छठी खिताब होगी। भारतीय टीम ने पहली बार अंडर 19 विश्व कप खिताब साल 2000 में जीता था।

यह टूर्नामेंट श्रीलंका में कराया गया था। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने दूसरी बार खिताब 2008 में जीता था। इस साल टूर्नामेंट का आयोजन मलेशिया में हुआ था।

इस साल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। भारत ने इस साल विराट कोहली की कप्तानी में विश्व कप जीता था।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version