Sonipat : 10वीं कक्षा की छात्रा को नशे की गोली खिलाकर किया दुष्कर्म

Ravinder
  • आरोप है गांव का ही युवक कई दिनों से धमकी देकर लड़की से कर रहा था छेड़छाड़

सोनीपत : सोनीपत में 10वीं कक्षा की एक छात्रा को नशे की गोली खिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक कई दिनों से धमकी देकर लड़की से छेडछाड़ कर रहा था। रात को या दिन में जब भी मौका मिलता, युवक उसके घर में घुस जाता। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक फरार है।

जानकारी के अनुसार खरखौदा क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। उसकी 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका स्कूल दूसरे गांव में है। गांव का ही एक युवक धांधू ने उसकी बेटी को नशे की गोलियां खिला दी और घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।

बेटी ने उसे बताया कि 21 जनवरी को धांधू ने कॉल कर उस पर मिलने के लिए दबाव बनाया। उसने इंकार कर दिया। उसने फिर उसे कॉल किया। युवक ने न मिलने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक 24 जनवरी को उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ की।

व्यक्ति का आरोप है कि युवक धांधू 31 जनवरी और 2 फरवरी की रात को उसके घर में घुसा और बेटी के मुंह में नशे की गोलियां डालकर उसे बेसुध कर दिया। इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे जातिसूचक गालियां देकर किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में उसकी बेटी ने परिवार को पूरी बात बताई और शिकायत पुलिस में दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version